सचिव दीपक कुमार ने संस्कृत ग्राम नगला तराई का किया निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा के साथ भाषा के प्रचार-प्रसार को लेकर दिए अहम निर्देश

Listen to this article

रुद्रपुर : आदर्श संस्कृत ग्राम नगला तराई में शुक्रवार को सचिव संस्कृत शिक्षा, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्राम में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। ग्राम पंचायत नगला तराई के बहुउद्देशीय भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्राम प्रधान देवेन्द्र सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी संजय कुमार गांधी ने सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्कृत शिक्षा प्राप्त कर रहे ग्रामवासियों द्वारा स्वागत गीत, वंदना और श्लोक प्रस्तुत कर वातावरण को संस्कृतमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान करन चंद, प्रीति, इशारा खान, मेहरू निशा, मीणा थापा और रिंकू राणा ने आत्मपरिचय, श्लोक एवं गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं मीना थापा ने दैनिक जीवन में संस्कृत मंत्रों के सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके अधिकाधिक उपयोग पर बल दिया।

सचिव दीपक कुमार ने देश के प्रथम संस्कृत ग्राम की चर्चा करते हुए बताया कि उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य है, जहां सभी जनपदों में संस्कृत ग्राम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम, निदेशालय, परिषद एवं विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्कृत को रोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि षोडश संस्कारों पर आधारित कार्यशालाओं के आयोजन के साथ-साथ विदेशों में संस्कृत की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। सचिव ने उपस्थित लोगों से संस्कृत भाषा के प्रति रुझान बढ़ाने और श्रुति माध्यम के माध्यम से इसे सीखने-सिखाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत ग्राम की प्रशिक्षिका ललिता भट्ट द्वारा किया गया। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी संजय कुमार गांधी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी चन्द्र शेखर जोशी, ग्राम प्रधान देवेन्द्र सिंह, सहायक निदेशक (संस्कृत), ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्रामोत्थान परियोजना एवं एनआरएलएम स्टाफ सहित ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

अप्रैल में दिखे मौसम के तीखे तेवर, कभी भारी गर्मी फिर अचानक भारी बारिश

पंतनगर बैठक में सचिव दीपक कुमार के सख्त निर्देश, गांवों में रात गुजारेंगे अफसर!

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031