उत्तराखंड में साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस का छापा, पांच युवक गिरफ्तार

Listen to this article

रुद्रपुर: दिनेशपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जो अपने बैंक खातों के जरिए साइबर अपराधियों को अवैध लेनदेन में सहयोग कर रहे थे। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, देशभर में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ऐसे नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई थी, जो ठगी की रकम को इधर-उधर करने में मदद करते हैं। जांच के दौरान दिनेशपुर क्षेत्र के कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से क्षेत्र में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने समीर बाछाड़, राज बाछाड़, रोहित राय, रोहित मिस्त्री और हरीश सरकार को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं, लेकिन एक ही नेटवर्क के तहत काम कर रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मामूली पैसों के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का उपयोग देशभर में ठगी से प्राप्त धनराशि के ट्रांसफर के लिए किया जाता था। इस प्रकार ये युवक ‘मनी म्यूल’ के रूप में काम कर रहे थे, जिससे असली अपराधी आसानी से बच निकलते थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर अपराधी अब सीधे सामने आने के बजाय बेरोजगार या लालच में आने वाले युवाओं को निशाना बनाकर उनका दुरुपयोग कर रहे हैं। उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम उन्हीं खातों में जमा कराई जाती है।

दिल्ली पुलिस साइबर सेल के सब-इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। वहीं, दिनेशपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस ने पूरा सहयोग किया।

More From Author

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में भव्य आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया महोत्सव में भाग

सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को झटका, चुनाव आयोग मामले में दखल से इनकार

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30