श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत

Listen to this article
  • निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखे ध्यान, किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें अधिकारी

देहरादून : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय बैठक ली।

बैठक में डॉ रावत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं नए मोटर मार्गों के निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाय। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विशेष रूप से घूरी गांव मोटर मार्ग, हरियालु कथड़ो गांव मोटर मार्ग, घिमिड़िया गांव, किमवाड़ी गांव, चौरा–चुनखेत गांव, त्रिपाली गांव हेतु सड़क संपर्क मार्ग, बंगाली मसूरी तोक सड़क, ढोल-ढुंगा से बुरांसी तक संपर्क मार्ग, मिलाई गांव सड़क निर्माण तथा आमधार बचेली सड़क जैसे महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

डॉ रावत ने कहा कि ये सड़कें क्षेत्र में मुख्य आवागमन का साधन है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और जहां आवश्यक हो, संसाधनों की तत्काल उपलब्धता कराई जाए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तकनीकी मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए, ताकि भविष्य में आपदा के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सके।

बैठक में लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने की बात कही।

More From Author

नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत

मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30