जनसुनवाई में उठे सड़क, पानी, बिजली से लेकर स्वास्थ्य-शिक्षा तक के मुद्दे

Listen to this article

देहरादून : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा और भूमि से जुड़े मामलों सहित विभिन्न जनहित मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे।

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हर प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, शिकायतों को संबंधित विभागों तक तुरंत पहुंचाने और तय समयसीमा में समाधान कर शिकायतकर्ताओं को जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान है। उन्होंने जनसुनवाई को सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि इससे जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है और उनके समाधान के लिए प्रभावी निर्णय लिए जा सकते हैं।

उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार जनकल्याण, सुशासन और समग्र विकास के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। विशेष रूप से दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता में है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आम लोगों तक सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

इस अवसर पर अभिनेत्री Himani Shivpuri ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। वहीं आंगनबाड़ी कर्मियों ने भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मिले सकारात्मक आश्वासन पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

More From Author

पौड़ी गढ़वाल : बी.जी.आर. कॉलेज परिसर में वाहनों पर गिरे पेड़, फायर टीम ने हटाया

तेज आंधी-तूफान से गिरा पेड़ बना बाधा, पुलिस व SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही कर बहाल कराया यातायात

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30