उत्तराखण्ड : 3–5 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Listen to this article

देहरादून : भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज 03 मई के लिए राज्य के सभी 11 पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिनांक 04 एवं 05 मई, 2026 के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तीव्र से अति तीव्र वर्षा तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके अतिरिक्त दिनांक 05 मई, 2026 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां ओलावृष्टि, तेज वर्षा एवं तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जनपदों को उच्च सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

More From Author

उत्तराखंड : भयंकर अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला, फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031