प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, दिए निर्देश

Listen to this article

टिेहरी : जिला निर्वाचन अधिकारी/ प्रभारी जिलाधिकारी वरुणा अग्रवाल ने आज शुक्रवार को नई टिेहरी में स्थापित  वेयरहाउस में रखें ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।

प्रभारी जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड के रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने एफएलसी हॉल, डबल लॉक सिस्टम सहित वेयरहाउस के विभिन्न ब्लॉकों का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी / मुख्य विका अधिकारी ने वेयर हाउस में तैनात सुरक्षा व्यवस्थाओं, फायर सेफ्टी उपकरणों तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जा सके।

प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाओं को समय-समय पर जांचते हुए आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराए जाएं।

निरीक्षण के दौरान एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, बीजेपी प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, कांग्रेस प्रतिनिधि मुरारी लाल खण्डवाल, निर्वाचन से जवाहर सिंह, देवेंद्र कुमार, मनोज भट्ट, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

फेसबुक पर युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, डोईवाला के ठेकेदार से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी

हिमालय की गोद में विराजमान प्राचीन शक्ति पीठ कालिंका देवी मंदिर, आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30