टिहरी में “अखरोट ग्राम” का लोकार्पण, बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

Listen to this article

टिहरी : ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जाखणीधार की ग्राम पंचायत चडियारा के राजस्व ग्राम पाली में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड हिमालयी क्षेत्र में सतत ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने हेतु संचालित Walnut Village परियोजना के तहत एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय एवं प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ वरुणा अग्रवाल द्वारा “अखरोट ग्राम” का लोकार्पण किया गया।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि पहाड़ के लोग सबसे अधिक शक्तिशाली और परिश्रमी हैं। किसी क्षेत्र की मजबूती ही देश की मजबूती का आधार बनती है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इस प्रकार के कार्यक्रम उसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि यदि इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर गांव स्तर पर आयोजित होते रहें तो आमजन को मुख्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान संभव होगा।

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि क्लस्टर आधारित अखरोट खेती को बढ़ावा देना सराहनीय पहल है। उन्होंने किसानों से उद्यान विभाग के संपर्क में रहकर योजनाओं का लाभ लेने तथा खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय समन्वय बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में अमित उपाध्याय द्वारा अखरोट की खेती से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। भूमि संरक्षण अधिकारी पवन काला ने जनसहभागिता आधारित कार्यों, घेराबाड़, कृषि यंत्रों एवं फसल बीमा योजनाओं की जानकारी साझा की। बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण अधिकारी संजय गौरव ने मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक न्यू क्रिएशन इंटरनेशनल एजुकेशनल ट्रस्ट रहे और यूकॉस्ट, उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग के सहयोग से आयोजन सफल रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत आयोजित ‘सरकार जनता के द्वार’ जनसुनवाई में मुख्य रूप से सड़क एवं पेयजल से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। कैन्थोली-पुनाडू-बैसोली मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा शीघ्र मरम्मत की मांग की गई, जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत कैन्थौली निवासी अमित थपलियाल द्वारा कैन्थोली-नैखरी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग उठाई गई। विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया कि वन भूमि संबंधी प्रकरण अब निस्तारित हो चुका है तथा शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। चडियारा निवासी मोर सिंह द्वारा पाली-कड़ाकोट मोटर मार्ग निर्माण की मांग पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है।

सिद्धार्थ बडोनी द्वारा क्षेत्र में गौशाला निर्माण की पत्रावली लंबे समय से लंबित होने की शिकायत पर पशुपालन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं कौशल्या उनियाल द्वारा अंजनसैंण क्षेत्र में बंदरों द्वारा स्कूली बच्चों पर हमले एवं फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत पर वन विभाग को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम लोणतंर निवासी किशोरी दास द्वारा आवास विहीन होने पर आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिस पर संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कूड़ा निस्तारण हेतु रोस्टर तैयार कर पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित करने, अंजनीसैंण, जाखणीधार एवं जामणीसाल क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध छापेमारी करने तथा पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने संबंधी मांगों पर भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, बीडीओ रोशन लाल, डीपीआरओ एम.एम. खान, जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More From Author

सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत, मात्र 150 रुपए में ईसीजी जांच, मरीजों को सस्ती और सुलभ सुविधा

टेक्नोलॉजी से बदलेगी गांवों की तस्वीर – IAS निधि यादव

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031