राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर

Listen to this article

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लाॅक के राजकीय इंटर कॉलेज थिरपाक के गणित के प्रवक्ता महेंद्र चौहान को राष्ट्रीय स्तर पर चैम्पियन टीचर सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मैनकाइंड फार्मा की विमर्श 2.0 परियोजना के तहत तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा और स्मार्ट क्लास तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। चौहान ने राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए राइका थिरपाक और चमोली जनपद का नाम रोशन किया। परियोजना के अंतर्गत मैनकाइंड फार्मा की ओर से उत्तराखंड के 97 विद्यालयों में 121 स्मार्ट क्लास स्थापित किए गए हैं, जिनका संचालन सीट्स संस्था के सहयोग से किया जा रहा है। राज्य स्तर पर भी चौहान को सम्मानित किया जा चुका है। देहरादून में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने उन्हें सम्मानित किया।

विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य जंगी रडवाल, शिक्षकगण, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य जंगी रडवाल ने कहा कि महेंद्र चौहान एक कुशल एवं विद्वान शिक्षक हैं और उनके अनुभवों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी।

More From Author

प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031