एसआईआर लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया प्रशिक्षण

Listen to this article

 

मतदाता सूची शुद्धिकरण, नए पंजीकरण और त्रुटि सुधार की प्रक्रियाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

हरिद्वार, 22 मई। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बूथ लेवल सुपरवाइजरों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) का प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने की।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन संबंधी कार्यों को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करने पर जोर दिया गया। उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी एवं एजेंट भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा त्रुटि सुधार संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया की विभिन्न बारीकियों से अवगत कराते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने निर्वाचन कार्यों को निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में निर्धारित प्रपत्रों, समयबद्ध कार्रवाई तथा विभिन्न स्तरों पर समन्वय बनाए रखने के महत्व की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार नरेश कुमार हल्दियानी, संतोष रावत, प्रकाश चंद देवराणी तथा तहसीलदार सचिन कुमार मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने निर्वाचन कार्यों को प्रभावी एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से संपादित करने का संकल्प लिया।

More From Author

एनडीए की लिखित परीक्षा में उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के तीन छात्र सफल

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031