“कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण

Listen to this article

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित खाद्य तेल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित मातृशक्ति एवं सम्मानित नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद किया तथा सहभोज में सहभागिता की। उन्होंने सभी से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान खाद्य तेल के संतुलित उपयोग, स्वास्थ्य संरक्षण तथा जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने अभियान के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

कण्वाश्रम में खाद्य तेल संरक्षण जागरूकता अभियान, महापौर शैलेन्द्र रावत ने किया सहभाग

कंडोलिया की धरती से मुख्यमंत्री का बड़ा संदेश, युवाओं के भविष्य और देवभूमि की अस्मिता से बड़ा कुछ नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930