जनपद में राशन कार्ड सत्यापन अभियान जारी, 7,799 अपात्र कार्ड निरस्त; 3,347 पात्र परिवारों को मिला खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ

Listen to this article

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अपात्र, मृतक, स्थानांतरित तथा अन्य श्रेणियों के लाभार्थियों की पहचान कर अब तक कुल 7,799 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं, जिनसे संबंधित 31,268 यूनिट भी समाप्त कर दी गयी हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में निरंतर सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके दौरान अंत्योदय अन्न योजना के 609 राशन कार्ड एवं 2,038 यूनिट, प्राथमिक परिवार श्रेणी के 3,997 राशन कार्ड एवं 18,110 यूनिट तथा राज्य खाद्य योजना के 3,193 राशन कार्ड एवं 11,120 यूनिट निरस्त किए गए हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 7,799 राशन कार्डों तथा उनसे संबद्ध 31,268 यूनिटों को समाप्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में सबसे अधिक कार्रवाई की गयी है, जहां अंत्योदय अन्न योजना के 135 राशन कार्ड एवं 624 यूनिट, प्राथमिक परिवार श्रेणी के 1,516 राशन कार्ड एवं 7,740 यूनिट तथा राज्य खाद्य योजना के 1,652 राशन कार्ड एवं 6,440 यूनिट निरस्त किए गए हैं। इस क्षेत्र में कुल 3,303 राशन कार्ड एवं 14,804 यूनिट समाप्त की गयी हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2025 से राशन कार्ड सत्यापन अभियान के तहत अपात्र, मृतक, स्थानांतरित एवं अन्य अयोग्य लाभार्थियों के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं, वहीं पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए नए राशन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। जनपद में उक्त माह से अब तक कुल 3,347 नए राशन कार्ड स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें अंत्योदय अन्न योजना के 243, राज्य खाद्य योजना के 1,958 तथा प्राथमिक परिवार श्रेणी के 1,146 राशन कार्ड शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा राशन कार्डों का नियमित सत्यापन किया जा रहा है ताकि खाद्यान्न का लाभ केवल वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक ही पहुंचे। अपात्र एवं निष्क्रिय राशन कार्डों को लगातार चिन्हित कर निरस्त करने तथा पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई से सार्वजनिक वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं प्रभावी बन रही है।

More From Author

चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच तेज, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच

दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031