weather news : उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसके चलते ’30 अगस्त से एक सितंबर तक’ प्रदेश के अधिकांश और ‘आज व दो सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि, 31 अगस्त से एक सितंबर के बीच बारिश अपने चरम पर होगी। विभाग ने आज बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी से, बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, देहरादून समेत सात जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। रविवार को भी इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने, 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, चमोली व नैनीताल जिले में ‘भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और अन्य जिलों में भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट जारी किया है। एक सितंबर को देहरादून व टिहरी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए, भारी से बहुत भारी बारिश और अन्य जिलों में यलो अलर्ट के साथ भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। दो सितंबर को देहरादून, रूद्रप्रयाग, चमोली व बागेश्वर जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। देहरादून स्थित, मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में खराब मौसम को देखते हुए आज 29 अगस्त के साथ ही 31 अगस्त और एक सितंबर को भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में वृद्धि की चेतावनी जारी करते हुए, इस दौरान एहतियात के तौर पर चारधाम व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा टालने का सुझाव दिया है।
Posted in
उत्तराखंड
weather news उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 31 अगस्त-1 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट
You May Also Like
More From Author
Traders Dialogue : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद



