उत्तराखण्ड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 71.58 लाख मतदाता शामिल

Listen to this article

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर कराए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद शनिवार, 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। अंतिम मतदाता सूची में कुल 71,58,949 मतदाता शामिल हैं।

 

उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत 8 जून 2026 को हुई थी। अभियान के तहत गणना फार्म के वितरण और संकलन के बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। ड्राफ्ट सूची में कुल 71,33,785 मतदाता शामिल थे। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 14 जुलाई से 13 अगस्त तक का समय दिया गया था। इसके बाद 13 अगस्त से 28 सितंबर तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया।

अंतिम मतदाता सूची में 34,21,036 महिला, 37,37,701 पुरुष और 212 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं, 18 से 19 आयु वर्ग के 72,656 मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के 1,22,892 मतदाता सूची में शामिल हैं। प्रदेश में वर्तमान में कुल 12,543 मतदेय स्थल हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कुल 1,29,872 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया, जबकि नियमानुसार 1,04,708 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए।

अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी ऐसे पात्र व्यक्ति, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए ECINET ऐप के माध्यम से ऑनलाइन तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।

BLO को घर-घर जाकर वर्तमान मतदाता सूची का प्री-SIR से पहले की सूची से मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जिनके नाम पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं हैं। पात्र पाए जाने पर इन मतदाताओं का फॉर्म-6 भरवाकर नाम सूची में शामिल कराने में सहायता की जाएगी।

इसके साथ ही पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और अन्य छूटे हुए पात्र मतदाताओं को भी अभियान के तहत सूची में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। BLO द्वारा चिन्हित मतदाताओं की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा की जाएगी। बाद में ERO स्तर पर बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा की जाएगी।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बूथ लेवल कैंप के साथ नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनियों, बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

अंतिम मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग के Voters’ Services Portal और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन देखी जा सकती है। इसके अलावा मतदाता संबंधित DEO/ERO कार्यालय और BLO से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

More From Author

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

सीएम धामी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031