हर ब्लॉक में बनेंगे बालिका छात्रावास – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में हर ब्लॉक में बालिका छात्रावास खोले जाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में पौड़ी जिले के लिए मुख्यमंत्री की ओर से की गईं घोषणाओं की समीक्षा की गई। बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में छात्राओं की सर्वाधिक संख्या वाले विद्यालयों को चिन्हित किया जाए। वहां छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए। इसकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क और मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

धामी ने कहा कि यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार विधानसभा के लिए सीएम की घोषणाओं को तेजी से पूरा किया जाए। 15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी किए जाएं। साथ ही उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्नीक तैयार किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि विधायकों के स्तर से उनके क्षेत्रों की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, उन्हें गंभीरता से लेकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। सभी विभाग आपसी समन्वय बना कर जनसमस्याओं का समाधान करें। धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, राजकुमार पोरी, दलीपरावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन भी मौजूद रहे।

पार्किंग पर फोकस : मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित रोपवे प्रकरणों की अलग से समीक्षा की जाए। पार्किंग की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल लगाए जाएं।

 

More From Author

तपोवन इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव व पूर्व छात्र मिलन सम्पन्न, मेधावी छात्र सम्मानित

सीओ निहारिका सेमवाल ने किया थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30