सीओ निहारिका सेमवाल ने किया थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Listen to this article

कालागढ़ : क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा शनिवार को थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। पुलिस व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए इस निरीक्षण में रिकॉर्ड संधारण, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मियों के अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण की शुरुआत थाना कार्यालय, भोजनालय, कर्मचारी बैरक एवं थाना परिसर के निरीक्षण से की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाने को आवंटित सरकारी संपत्ति एवं मालखाने का जायजा लिया। मालखाने में रखे लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए।

थाना कार्यालय में संचालित सीसीटीएनएस पोर्टल, अन्य ऑनलाइन पोर्टलों और अभिलेखों की जांच करते हुए उन्होंने रिकॉर्ड को अद्यतन रखने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही, थाने में उपलब्ध शस्त्रों का निरीक्षण कर कर्मियों से उनकी हैंडलिंग करवाई गई तथा शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारी सहित समस्त कर्मियों को अनुशासन और टर्नआउट उच्च स्तर का बनाए रखने, बैरकों एवं आवासीय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा सरकारी संपत्ति के संरक्षण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, अभिलेखों को समय-समय पर अपडेट करने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

निरीक्षण के उपरांत क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर में तैनात समस्त कर्मियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए।

More From Author

हर ब्लॉक में बनेंगे बालिका छात्रावास – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पौड़ी गढ़वाल : नशा तस्करी पर कार्रवाई, 60 पव्वे के साथ आरोपी गिरफ्तार

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30