CUET-UG 2026 : परीक्षा से पहले NTA की एडवाइजरी जारी, ड्रेस कोड और जरूरी नियम बताए

Listen to this article

नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 की परीक्षा शुरू होने से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने ड्रेस कोड, परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले सामान और सुरक्षा जांच से जुड़े दिशा-निर्देश जारी करते हुए उम्मीदवारों से नियमों का पालन करने की अपील की है। एनटीए के अनुसार CUET-UG 2026 का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों के साथ विदेश के 15 शहरों में भी आयोजित होगी। एजेंसी का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी है। हालांकि बोतल पूरी तरह ट्रांसपेरेंट होनी चाहिए और उस पर किसी प्रकार का लेबल या कवर नहीं होना चाहिए। एजेंसी का कहना है कि यह व्यवस्था परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए की गई है।

धार्मिक प्रतीकों और कलावा पहनने की छूट

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी धार्मिक आस्था से जुड़े वस्त्र और प्रतीक पहन सकते हैं। धार्मिक धागे जैसे कलावा पहनने की भी अनुमति दी गई है। हालांकि ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि सुरक्षा जांच और फ्रिस्किंग की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह

एजेंसी ने परीक्षार्थियों को हल्के रंग और आरामदायक कपड़े पहनकर आने की सलाह दी है। सफेद या हल्के रंग के कपड़ों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अतिरिक्त समय लेकर केंद्र पहुंचना होगा। एनटीए ने भारी और अधिक परत वाले कपड़ों से बचने की सलाह दी है, क्योंकि इससे जांच प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है।

फुटवियर को लेकर भी जारी हुए निर्देश

परीक्षार्थियों को सामान्य जूते, चप्पल या लो-हील फुटवियर पहनने को कहा गया है। भारी जूते, ऊंची हील या ऐसे फुटवियर जिनकी अतिरिक्त जांच की जरूरत हो सकती है, उनसे बचने की सलाह दी गई है। एजेंसी के अनुसार यह नियम सुरक्षा जांच को सरल और तेज बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

सहायता के लिए हेल्पलाइन और ई-मेल जारी

एनटीए ने परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 जारी किया है। इसके अलावा उम्मीदवार cuet-ug@nta.ac.in पर ई-मेल के जरिए भी अपनी शिकायत या सवाल भेज सकते हैं।

More From Author

कोटद्वार : नशे में ड्राइविंग करने वालें 2 वाहन सीज, 73 चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

वॉलमार्ट ने भारतीय कारोबारियों के लिए वैश्विक स्तर पर अवसर बढ़ाने के लिए ग्रोथ समिट 2026 का किया आयोजन

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30