कोटद्वार : नशे में ड्राइविंग करने वालें 2 वाहन सीज, 73 चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

Listen to this article

कोटद्वार : बीती 7 मई को जनपद के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

इसके अतिरिक्त जनपद में चलाए गए विशेष अभियान के तहत रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीड, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना एवं ओवरलोडिंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष कार्यवाही की गई। इनमें यातायात श्रीनगर के 05, कोटद्वार के 03, श्रीनगर के 06, कोटद्वार के 03, लक्ष्मणझूला का 01 एवं धुमाकोट का 01 चालक शामिल रहा। वहीं जनपदभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 73 वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गई।

More From Author

IPL में BCCI का बड़ा एक्शन : खिलाड़ियों को ‘हनी-ट्रैप’ से बचाने के लिए होटल कमरों में होगी सरप्राइज चेकिंग

CUET-UG 2026 : परीक्षा से पहले NTA की एडवाइजरी जारी, ड्रेस कोड और जरूरी नियम बताए

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30