प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक के सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा और देश के विकास के प्रति समर्पण से जुड़े रहे हैं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्रसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।



