देहरादून में दिनदहाड़े तिहरा हत्याकांड, बुजुर्ग दंपती और घरेलू सहायिका की हत्या

Listen to this article

राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में दिनदहाड़े हुए तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घर में बुजुर्ग दंपती के.एस. कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और घरेलू सहायिका तिलिया देवी की हत्या कर दी गई। वारदात दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बदमाश लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोभाल के मुताबिक, तीनों की हत्या पेचकस और धारदार हथियार से की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

वहीं, मृतका घरेलू सहायिका तिलिया देवी की रिश्तेदार सुनीता ने बताया कि उनकी देवरानी पास में ही काम कर रही थी। घर से चीखने की आवाज सुनकर वह मदद के लिए पहुंची, जहां हमलावर ने उस पर भी पेचकस और चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही वारदात के पीछे की पूरी वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

More From Author

मुख्यमंत्री ने आयुष और ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिए नियुक्ति पत्र

PM मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना, CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031