हरकी पैड़ी पर सीएम धामी ने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ की गंगा आरती

Listen to this article

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां गंगा से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा निरंतर प्रगति की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री धामी ने मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की कामना की।

गंगा पूजन एवं आरती के बाद हरिद्वार स्थित गंगा तट के मेला नियंत्रण भवन में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। बनबसा के बाद हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का आयोजन राज्य सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित कर शासन को स्थानीय स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार क्षेत्रीय आवश्यकताओं, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से विभिन्न जनपदों में कैबिनेट बैठकें आयोजित कर रही है। इससे पहले चम्पावत जिले के बनबसा में भी मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

सरकार का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं और विकास संबंधी जरूरतों को शासन के केंद्र में लाना तथा जनहित से जुड़े निर्णयों को गति देना है। हरिद्वार में गंगा तट पर आयोजित कैबिनेट बैठक को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

More From Author

देहरादून नगर निगम में करीब 20 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, मेयर सौरभ थपलियाल ने दी बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031