देहरादून नगर निगम में करीब 20 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, मेयर सौरभ थपलियाल ने दी बधाई

Listen to this article

मनोनीत पार्षदों के जुड़ने से नगर निगम में पार्षदों की संख्या 120 हुई, शहर के विकास कार्यों को मिलेगी गति

देहरादून। राजधानी देहरादून के नगर निगम में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान मेयर सौरभ थपलियाल ने विभिन्न वार्डों से मनोनीत करीब 20 पार्षदों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी मनोनीत पार्षदों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम में पहले करीब 100 पार्षद थे। अब लगभग 20 मनोनीत पार्षदों के जुड़ने से पार्षदों की कुल संख्या बढ़कर 120 हो गई है। उन्होंने कहा कि मनोनीत पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं और स्थानीय समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।

मेयर ने उम्मीद जताई कि मनोनीत पार्षदों के नगर निगम से जुड़ने से निगम की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही शहर के विकास कार्यों को गति देने और आमजन की समस्याओं के समाधान में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सभी पार्षद आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करते हुए देहरादून के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नगर निगम का उद्देश्य शहर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

 

More From Author

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

हरकी पैड़ी पर सीएम धामी ने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ की गंगा आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031