पंजाब में फिर धमाका, अमृतसर के आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट, जालंधर घटना के बाद बढ़ी सतर्कता

Listen to this article

अमृतसर। पंजाब में सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर हुए धमाके के कुछ घंटों बाद मंगलवार देर रात अमृतसर के खासा इलाके में स्थित आर्मी कैंप के बाहर जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट रात करीब 11 बजे के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धमाके से आर्मी कैंप की बाहरी दीवार पर लगी टीन की चादरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। अमृतसर देहाती के एसपी आदित्य वारियर ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और मामले की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार शाम को जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर भी धमाका हुआ था, जिसकी जांच अभी जारी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है।

More From Author

उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: CM धामी

उत्तराखंड : SSP ने किए 10 इंस्पेक्टर और 29 उपनिरीक्षकों के तबादले

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30