Badrinath Dham BKTC : बदरीनाथ धाम में चढ़ावे के कथित गड़बड़ी मामले पर बीकेटीसी सख्त

Listen to this article

श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे एवं दान में कथित हेराफेरी के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित करने के आदेश दिए हैं। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए चंदा चढ़ावा प्रकरण पर मंदिर समिति द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए है। साथ ही संबंधित कर्मचारियो का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जांच पूर्ण होने के उपरांत यदि कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया में जिस कर्मचारी को उनका निजी सचिव बताया जा रहा है, वह उनका निजी सचिव नहीं है। संबंधित कर्मचारी मंदिर समिति का नियमित सरकारी कर्मचारी है तथा वैयक्तिक सहायक के रूप में पूर्व में भी मंदिर समिति के तीन अध्यक्षों के साथ कार्य कर चुका है।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर से संबंधित जो प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें प्राप्त कथित शिकायत के आधार पर बदरीनाथ मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच करायी गयी है। उपलब्ध फुटेज में अपेक्षित स्पष्टता नहीं है, फिर भी विषय की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे मामले से बीकेटीसी अध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है।

More From Author

Chief Secretary Anand Bardhan : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यूएनडीपी से मांगा कौशल विकास और कार्बन क्रेडिट में सहयोग

Government at Doorstep : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930