भाबर मंडल कार्यालय में बूथ स्तरीय बैठक, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

Listen to this article

पुनीत रावत

कोटद्वार नगर निगम के मेयर शैलेन्द्र रावत द्वारा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल कार्यालय में आयोजित बूथ स्तरीय बैठक में सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए बूथ सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया। आगामी संगठनात्मक अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं जनहितकारी गतिविधियों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही संगठन की नीतियों एवं विचारों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने तथा आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायक रही। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष आशीष रावत सहित सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

More From Author

कोटद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं संग आत्मीय संवाद, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने दी भावभीनी अंतिम श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930