कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज

Listen to this article

कोटद्वार : बीते दिन 8 मई को जनपद के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 वाहन चालकों (पौड़ी-01 कोटद्वार-04)  के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

इसके अतिरिक्त जनपदभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीड, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना एवं ओवरलोडिंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों (यातायात कोटद्वार-05,कोटद्वार-05,श्रीनगर -03,लक्ष्मणझूला-02 चालक शामिल रहे। के विरुद्ध विशेष कार्यवाही की गई। वहीं जनपदभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 82 वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गई।

More From Author

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित

समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें विभाग – पीडी डीआरडीए

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30