Nitin Naveen Controversy : मियां शब्द पर मचा बवाल! नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Listen to this article

 

Nitin Naveen Controversy : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस समय अपने दूसरे प्रदेश दौरे पर हैं। दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बार कुमाऊं मंडल पर फोकस करते हुए हल्द्वानी में पार्टी कार्यसमिति की बैठक ली, लेकिन बैठक से पहले उनके द्वारा दिये गये सम्बोधन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उनके लिए मियां शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने तीखा पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की शब्दावली से ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे कोई गली का नेता बोल रहा हो। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ठाकुर राजपूत जो देश और समाज की रक्षा करते थे, उन्हें मियां कहा जाता था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भले ही नेगेटिव तरीके से बोला हो लेकिन जनता ने इसे पॉजिटिव लिया है।

Nitin Naveen Controversy : वहीं भाजपा प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जैसी भाषा राहुल गांधी बोलेंगे वैसा ही संबोधन मिलेगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल कभी शहीदों के घर गए, लेकिन मोहम्मद दीपक को घर बुलाकर सम्मानित किया। जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी को मियां कहना जायज़ बताया।

More From Author

Jewellery Exhibition:

Jewellery Exhibition: मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन

NSUI Win: श्रीनगर छात्रसंघ चुनाव में ABVP को झटका, सभी पदों पर NSUI की जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930