स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Listen to this article

कोटद्वार/ पौड़ी गढ़वाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक सेवा सुरक्षा समिति, पौड़ी गढ़वाल इकाई द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी, कोटद्वार परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर समिति के पौड़ी गढ़वाल कॉर्डिनेटर पुनीत रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. अजय सिंह नेगी एवं डॉ. गोतम ने भी पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने वृक्षों के महत्व को बताते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में अमित कंडवाल, राकेश मोहन मिश्रा, राहुल रावत, संदीप एवं अरविन्द सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। समिति ने भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।

More From Author

कोटद्वार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. भुवन चंद्र खण्डूडी के योगदान को किया गया नमन

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक: जिलाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930