खून का रिश्ता नहीं था, फिर भी फर्ज निभा गए, एक यूनिट रक्त देकर आरक्षी परमजीत सिंह किसी की जिंदगी बचा गए

Listen to this article

कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती किडनी रोग से पीड़ित बुजुर्ग श्री सुरेंद्र अग्रवाल जी को अत्यंत दुर्लभ रक्त समूह O-नेगेटिव की तत्काल आवश्यकता थी। जैसे ही इसकी सूचना थाना कोटद्वार में नियुक्त आरक्षी परमजीत सिंह को प्राप्त हुई, उन्होंने बिना किसी विलंब के ब्लड बैंक पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीज की सहायता के लिए आगे आए।

आरक्षी परमजीत सिंह समय-समय पर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नियमित रूप से रक्तदान करते रहे हैं। उनका यह सराहनीय कार्य न केवल पुलिस के मानवीय चेहरे को प्रदर्शित करता है, बल्कि समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का भी परिचायक है।

पौड़ी पुलिस परिवार आरक्षी परमजीत सिंह के इस प्रेरणादायक कार्य की सराहना करता है। उनका यह योगदान यह संदेश देता है कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है।

वर्दी केवल कानून की रक्षा नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर जीवन बचाने का भी संकल्प निभाती है।

More From Author

प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु स्थलीय निरीक्षण

1.77 करोड़ से बनेगा महाविद्यालय का खेल मैदान: कैबिनेट मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930