तीलू रौतेली शौर्य स्मरण कौथिग में विधायक दिलीप रावत हुए सम्मिलित

Listen to this article

 पुनीत रावत

विकासखंड रिखणीखाल के अंतर्गत टकोलीखाल क्षेत्र में आयोजित तीलू रौतेली शौर्य स्मरण कौथिग में लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर विधायक श्री रावत ने वीरांगना तीलू रौतेली के अदम्य साहस, वीरता एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि तीलू रौतेली का जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनका शौर्य आज भी युवाओं, विशेषकर महिलाओं, को साहस एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली शौर्य स्मरण कौथिग केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत, लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को सहेजने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं लोकगीतों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विधायक श्री रावत ने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेनू रावत जी, ज्येष्ठ प्रमुख श्रीमती सुनीता रावत जी, ग्राम प्रधान बगेड़ा श्रीमती बबली रावत जी, श्री अनिल रावत जी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

More From Author

देहरादून में प्रदेश के सभी नगर निगमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930