गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, समयबद्ध वितरण और सार्वजनिक सूचना की उठाई मांग

Listen to this article

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में घरेलू गैस आपूर्ति को रोस्टर व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस चमोली की ओर से गुरूवार को एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित ने कहा कि चमोली जिले में घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था चरमराने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपकर गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने तथा स्पष्ट रोस्टर जारी करने की मांग की गई है। कहा कि जिला पूर्ति विभाग और संबंधित गैस एजेंसियों की ओर से अब तक ऐसा कोई रोस्टर जारी नहीं किया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को यह जानकारी मिल सके कि किस क्षेत्र में कब और किस माध्यम से गैस वितरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सूचना के अभाव में उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है तथा कई स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। पुरोहित ने कहा कि उन्होंने डीएम से मांग की है कि प्रत्येक क्षेत्र में गैस वितरण की तिथि और स्थान की पूर्व सूचना सार्वजनिक की जाए। संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसियों को व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी समयबद्ध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस दौरान किशन, अब्बल, मनीष आदि मौजूद रहे।

More From Author

टिहरी झील को बनाया जाएगा ग्लोबल डेस्टिनेशन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान; एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश – बिना अनुमति निर्माण पर जीरो टॉलरेंस

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30