प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु स्थलीय निरीक्षण

Listen to this article

 पुनीत रावत

कोटद्वार मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत द्वारा हाईडिल विभाग के अधिकारियों के साथ कंडी रोड एवं डिग्री कॉलेज रोड क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का आकलन करना तथा नागरिकों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थापित स्ट्रीट लाइटों की कार्यक्षमता, प्रकाश की उपलब्धता तथा अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता वाले बिंदुओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जहां भी प्रकाश व्यवस्था अपर्याप्त है, वहां शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएं तथा खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को रात्रिकालीन आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी, दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी तथा स्थानीय नागरिकों को आवागमन में अधिक सुविधा प्राप्त होगी। प्रशासन क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर पार्षद शशिकांत जोशी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

More From Author

तीलू रौतेली शौर्य स्मरण कौथिग में विधायक दिलीप रावत हुए सम्मिलित

खून का रिश्ता नहीं था, फिर भी फर्ज निभा गए, एक यूनिट रक्त देकर आरक्षी परमजीत सिंह किसी की जिंदगी बचा गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30